सुविधा केंद्र कर्मियों लंबी में किया प्रदर्शन
जासं, बठिंडा। सुविधा केंद्र कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर नहीं करने और उन्हें सेवा केंद्र संचालित क
जासं, बठिंडा।
सुविधा केंद्र कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर नहीं करने और उन्हें सेवा केंद्र संचालित कर रही प्राइवेट कंपनी के सुपुर्द करने के विरोध में शुक्रवार को 24 वें दिन भी हड़ताल रही। सुविधा कर्मियों ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र लंबी में धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे जिला मुख्यालय सहित 9 सुविधा केंद्रों के दरवाजों पर ताले लटके होने से अपने परिवाद जमा करवाने आए ग्रामीण निराश होकर लौटे।
पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष रेणु जिंदल के अनुसार अब कर्मचारी माग पूरी न होने तक चंडीगढ़ की बजाय लंबी की दाना मंडी में ही धरना लगाएंगे। जिंदल के अनुसार राज्य सरकार ने उन्हें बीएलएस कंपनी ज्वाइन करने पर वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है,जो उन्हें स्वीकार नहीं है।
ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादा प्रभावित
जिले में ग्रामीण क्षेत्र में बने 77 सुविधा केंद्र अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। ग्रामीण किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज बनाने के लिए बठिंडा, रामपुराफूल, मौड़, तलवंडी साबो, बालियावाली, गोनियाना, नथाना, भगता व संगत में चल रहे सुविधा केंद्रों पर ही निर्भर है। इससे ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी हो रही है।