चुनाव में कांग्रेस, आप का सफाया कर देंगे मतदाता: सिंगला
जासं, ब¨ठडा। क्षेत्रीय विधायक और मुख्य संसदीय सचिव सरूपचंद ¨सगला के अनुसार अगले विधानसभा चुनाव में
जासं, ब¨ठडा।
क्षेत्रीय विधायक और मुख्य संसदीय सचिव सरूपचंद ¨सगला के अनुसार अगले विधानसभा चुनाव में लोग कांग्रेस व आप के गुमराह करने वाले प्रचार को नकार देंगे। अकाली भाजपा गठबंधन फिर सरकार बनाएगा। शुक्रवार को भागू रोड पर 14 करोड़ रुपये से निर्मित वाटर वर्क्स और ट्रीटमेंट प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर सीपीएस ¨सगला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के मतदाता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का सफाया कर देंगे।
विधायक ¨सगला के अनुसार अकाली-भाजपा गठबंधन ने प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाने की वचनबद्धता पूरी की है। बड़े विकास प्रोजेक्टों को पूरा किया है। इसी वजह से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का दिशाहीन नेतृत्व बौखलाते हुए गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रचार कर रहा है।
कैप्टन तो विधायकों से भी नहीं मिलते थे
कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अम¨रदर ¨सह द्वारा शुरू किए प्रचार अभियान के बारे में पूछने पर ¨सगला का जवाब था कि कैप्टन को चुनाव नजदीक आने पर जनता से संपर्क साधने की सूझी है। जब वे मुख्यमंत्री थे तो आम लोगों को तो दूर अपने मंत्रियों व विधायकों से भी नहीं मिलते थे। वर्तमान में कैप्टन लोगों की भलाई नहीं बल्कि सरकार बनाने के लालच में ढाबों पर खाना खाने को मजबूर हो रहे हैं।
कांग्रेस को चार साल बाद आई फर्जी वोटरों की याद
कांग्रेस के पूर्व मंत्री हरमंदर ¨सह जस्सी द्वारा शहर में 13 हजार से ज्यादा वोट जाली होने का सवाल उठाने पर सीपीएस ¨सगला का कहना था कि जस्सी की हार अभी से निश्चित है। इसी वजह से वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस को चार वर्ष बाद जाली वोट होने का पता चला है।
40 हजार से ज्यादा आबादी को मिलेगा फायदा
¨सगला के अनुसार भागू रोड पर वाटर वर्क्स और ट्रीटमेंट प्लांट के उद्घाटन से शहर के आठ वार्डो को फायदा मिलेगा। इससे वार्ड नंबर 6, 7, 8, 9, 10, 11, 14 व 17 में पानी की कमी की समस्या दूर होगी। इससे शहर के अन्य हिस्सों में भी पानी की सप्लाई दी जा सकेगी। उद्घाटन अवसर पर नगर निगम के मेयर बलवंत राय नाथ, नगर निगम के आयुक्त अनिल गर्ग सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।