सहारा ने की डाक्टरो के तबादले रोकने की मांग
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा मानवता की सेवा को समर्पित सहारा जन सेवा के अध्यक्ष विजय गोयल ने मुख्यमंत्री
By Edited By: Published: Tue, 31 May 2016 01:05 AM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 01:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा
मानवता की सेवा को समर्पित सहारा जन सेवा के अध्यक्ष विजय गोयल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर ब¨ठडा सिविल अस्पताल के 11 डाक्टरों के तबादले रोकने की मांग की है। विजय गोयल ने कहा कि सरकारी सिविल अस्पताल ब¨ठडा में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है। उस पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के 11 डाक्टरों के तबादले कर दिए हैं।
डाक्टरों की कमी का मरीजों को पहले से ही सामना करना पड़ता था। अब तबादलों के बाद लोगों की परेशानी और बढे़गी। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर डॉक्टरों के तबादलों से अस्पताल बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें