हथियारों के सौदागरों से संबंध रखने वाले अपराधी : एसएसपी
सुनील प्रभाकर, ब¨ठडा : जिले में सक्रिय अपराधी किस्म के लोग दूसरे प्रदेशों में सक्रिय अवैध हथियारों क
सुनील प्रभाकर, ब¨ठडा : जिले में सक्रिय अपराधी किस्म के लोग दूसरे प्रदेशों में सक्रिय अवैध हथियारों के तस्करों से संपर्क कायम कर चुके हैं व अवैध हथियारों की दी जाने वाली डिलिवरी के ठिकानों के बारे में भी जानकार हो गए हैं। ब¨ठडा के अंदर दूसरे प्रदेशों से अवैध पिस्तौल, रिवाल्वर व कारतूस बड़े आराम से पहुंच रहे हैं। यह ¨चता की बात है। वहीं हथियारों के मुख्य सौदागरों के दूसरे प्रदेश से संबंधित होने के चलते अवैध हथियारों की सप्लाई के अवैध धंधे पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। ब¨ठडा में पिछले छह माह में पुलिस ने विभिन्न जगहों से आधा दर्जन के करीब लोगों को अवैध खतरनाक हथियारों संग गिरफ्तार किया है। पकड़ में आए लोगों ने बताया कि वो उक्त अवैध हथियार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा से खरीद कर लाए थे। कुछ माह पूर्व जिला रेलवे पुलिस ने बिहार के मधुबनी से अवैध हथियार लाकर ब¨ठडा समेत पंजाब में सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। गिरोह के पास से पुलिस ने दर्जन के करीब अवैध पिस्तौल, रिवाल्वर और कारतूस बरामद किए थे। पुलिस की पकड़ में आए गिरोह के सदस्यों ने माना था कि वह इससे पहले पंजाब के अलग-अलग जिलों में रहते अपराधिक किस्म के लोगों के संपर्क में थे और उन्हें भी अवैध हथियार सप्लाई कर चुके हैं। वहीं बताते चलें कि ब¨ठडा पुलिस ने बुधवार को नथाना में लहरा बेगा निवासी युवक सुखपाल ¨सह को एक अवैध पिस्तौल व चार ¨जदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर कत्ल का मामला चल रहा है। आरोपी ने बताया कि यह अवैध पिस्तौल उसने यूपी के अवैध हथियारों के सौदागरों से खरीदे हैं। वहीं कुछ दिन पहले भी पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। उस पर भी अपराधिक मामले दर्ज था। उसने अवैध पिस्तौल कालझरानी रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के सिरसा निवासी एक बुजुर्ग से सात हजार में खरीदी थी। युवक ने बताया था कि अवैध हथियार बेचने वाला वह व्यक्ति अवैध हथियारों की सप्लाई के धंधे में अंकल के नाम से जाना जाता है तथा पंजाब हरियाणा और राजस्थान में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। स्थितियां साफ है कि ब¨ठडा के अपराधिक तत्वों के संपर्क दूसरे प्रदेशों में सक्रिय अवैध हथियारों के सौदागरों तक हैं और यहां बेरोक टोक दूसरे प्रदेशों से अवैध हथियार लाए जा रहे हैं।
-वर्जन-
अवैध हथियारों की बिक्री ब¨ठडा में नहीं होती। पंजाब के दूसरे प्रदेशों में इन अवैध हथियारों के सौदागर सक्रिय हैं। यहां अपराधी दूसरे प्रदेशों से अवैध हथियार खरीद कर लाते हैं। ब¨ठडा पुलिस ने ऐसे कई अपराधियों को अवैध हथियारों सहित सलाखों के पीछे डाला है। पुलिस की तरफ से दर्ज पर्चे में उन अवैध हथियारों के तस्करों को भी नामजद किया जाता है, जिन्होंने बाहरी प्रदेश में बैठ कर अवैध हथियारों की डिलीवरी दी। ब¨ठडा पुलिस उन प्रदेशों के जिला एसएसपी के संपर्क में रह कर अवैध हथियारों के सौदागरों को काबू करने के लिए साझा प्रयास करती है।
-स्वप्न शर्मा, एसएसपी ब¨ठडा