गर्मी से एक की मौत, एक गंभीर
जासं, ब¨ठडा बढ़ते तापमान के कारण शुक्रवार को मालगोदाम रोड पर रहने वाला बेसहारा कुमार शाह की गर्मी
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 09:13 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 09:13 PM (IST)
जासं, ब¨ठडा
बढ़ते तापमान के कारण शुक्रवार को मालगोदाम रोड पर रहने वाला बेसहारा कुमार शाह की गर्मी से मौत हो गई। जबकि रेलवे स्टेशन के बाहर रह रही एक बेसहारा महिला को गर्मी के कारण सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सहारा जनसेवा को सूचना मिली कि माल गोदाम रोड पर रहने वाला बेसहारा कुमार शाह गर्मी की वजह से बीमार हो गया, जिसके बाद उसे सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता गौतम गोयल ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में दाखिल करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह, रेलवे स्टेशन के बाहर एक बेसहारा महिला ज्योति गर्मी से बेहोश हो गई, जिसे सहारा जनसेवा के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें