नमी के कारण नहीं बिक रहा धान
तीन दिनों में 2542 टन धान में से 1471 टन खरीदी जासं, ब¨ठडा। जिले में मंडियों में धान की आमद शुरू
तीन दिनों में 2542 टन धान में से 1471 टन खरीदी
जासं, ब¨ठडा।
जिले में मंडियों में धान की आमद शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक इसकी आधी ही खरीद हुई है। धान में नमी ज्यादा होने की वजह से ऐसा हो रहा है। अगले दिनों में धान की कटाई में तेजी और नमी में कमी होने से खरीद पर असर पड़ेगा। जिला खाद्य और नागरिक आपूर्ति अधिकारी कार्यालय की सूचना के अनुसार तीन अक्टूबर शाम तक जिले की विभिन्न मंडियों में 2552 टन धान की आमद हो चुकी थी, लेकिन इसमें से खरीद 1471 टन हो सकी।
धान में नमी 20 प्रतिशत
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार खरीद मापदंड के मुताबिक धान में अधिकतम 17 प्रतिशत नमी होने पर ही खरीद करने का प्रावधान है। इससे ज्यादा नमी होने पर खरीद नहीं की जाती। ज्यादा नमी की स्थिति में धान की खरीद की पै¨कग की करने पर धान खराब हो जाती है। डीएफएसओ दीवानचंद शर्मा ने बताया कि मंडियों में आने वाली धान की ज्यादातर ढेरियों में नमी 20 प्रतिशत तक आ रही है। इसी वजह सारी आमद की खरीद नहीं हो रही है। किसानों को मंडियों में ज्यादा नमी वाला धान फर्श पर बिखेर कर सुखाना पड़ रहा है।
एजेंसियों की खरीद का ब्योरा
तीन दिनों में एफसीआई ने अभी तक खरीद नहीं की। वहीं पनग्रेन ने 348 टन, मार्कफैड ने 539, पनसप ने 320, पंजाब वेयरहाउस कार्पोरेशन ने 22, पंजाब एग्रो ने 207 और व्यापारियों ने 40 टन की खरीद की है। अभी तक उठाव नहीं हुआ।