आठ को बादल गांव में धरने का एलान
संस, रामपुरा फूल भारती किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष अर्जुन ¨सह के नेत
By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 07:28 PM (IST)
संस, रामपुरा फूल
भारती किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष अर्जुन ¨सह के नेतृत्व में हुई। बैठक में पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष काका ¨सह कोटड़ा ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में सफेद मच्छर के हमले के कारण कपास की फसल बर्बाद होने से हुए नुकसान का मुआवजा लेने के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष के तहत बादल गांव में अघोषित समय के लिए धरना लगाने का निर्णय लिया गया। अर्जुन ¨सह ने कहा कि बर्बाद हुई फसल का पंजाब सरकार 35 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें