जेल में पानी का प्रबंध नहीं होने का आरोप
जासं, ब¨ठडा भारतीय किसान यूनियन (एकता सिधूपुर) का आरोप है कि जेल में बंद उनके प्रतिनिधियों के प
जासं, ब¨ठडा
भारतीय किसान यूनियन (एकता सिधूपुर) का आरोप है कि जेल में बंद उनके प्रतिनिधियों के पानी का पुख्ता प्रबंध नहीं किया जा रहा है। वहीं उन्हें नियमानुसार खानपान की वस्तुएं नहीं दी जा रही है। मुलाकात करने वाले किसान प्रतिनिधियों के परिजनों को भी जेल प्रशासन परेशान करता है। यूनियन के जिला महासचिव मुख्तयार ¨सह राजगढ़ कुब्बे ने बताया कि सोमवार को इस संबंध में यूनियन की बैठक हुई। इसमें बताया कि अपने मांगें मनवाने के लिए जेल में बंद किसान प्रतिनिधियों को भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार वे प्रशासन के खिलाफ संघर्ष करेंगे। बैठक में यूनियन के जिलाध्यक्ष बलदेव ¨सह संदोहा, मुख्तयार ¨सह राजगढ़ कुब्बे, जिला कोषाध्यक्ष सुरजीत ¨सह, गंगा ¨सह, जोधा ¨सह आदि उपस्थित थे।