Move to Jagran APP

दिन में भीषण गर्मी, शाम को आंधी के बाद बरसात

जासं, ब¨ठडा सोमवार शाम को मौसम ने करवट ली। सुबह से लेकर शाम तक भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 07:46 PM (IST)
दिन में भीषण गर्मी, शाम को आंधी के बाद बरसात

जासं, ब¨ठडा

loksabha election banner

सोमवार शाम को मौसम ने करवट ली। सुबह से लेकर शाम तक भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सूरज ढलने के साथ ही धूलभरी आंधी चलने लगी। इससे दिन की गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन आंधी से उड़ी धूल ने परेशानी बढ़ा दी। कुछ समय बाद शुरू हुई बरसात ने आंधी को दबा दिया। मौसम विभाग ने ब¨ठडा शहर में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा में नमी सुबह 70 प्रतिशत और शाम को 34 प्रतिशत थी। उधर, तेज हवा चलने के साथ ही शहर के कई इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई। हालांकि बारिश के बंद होने के बाद दोबारा बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। सुबह से ही गर्मी प्रभाव दिखा रही थी। सुबह 11 बजे से ही लू शुरू हो गई। इससे दोपहर में गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। लू ने आसमान से अंगारे बरसने का अहसास करवाया। इससे तपिश ने लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर में कूलर भी गर्मी के आगे बेबस हो गए। गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। शाम को सात बजे तेज आंधी शुरू हुई। इसी दौरान आसमान में काली घटाएं छाई। बरसात शुरू हुई। समाचार लिखे जाने तक कभी तेज और कभी हल्की बरसात जारी थी। धूल भरी हवा चलने की वजह से दो पहिया वाहन चालकों को खासे परेशानी हुई। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. राजकुमार पाल के अनुसार हवाओं का रुख पूर्वी होने की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे अगले दो दिनों में भी हल्की बरसात हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट होने से पिछले कई दिनों से गर्मी से सताए लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.