Move to Jagran APP

अकाली दल पर भाजपा पार्षदों को हतोत्साहित करने का आरोप

जासं, ब¨ठडा नगर निगम चुनाव के बाद अकाली दल और भाजपा के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बनने की आशंक

By Edited By: Published: Fri, 22 May 2015 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 06:55 PM (IST)
अकाली दल पर भाजपा पार्षदों को हतोत्साहित करने का आरोप

जासं, ब¨ठडा

loksabha election banner

नगर निगम चुनाव के बाद अकाली दल और भाजपा के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बनने की आशंका है। भाजपा के पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष राजेश दूबे और पार्षद अंजना रानी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फेंस में आरोप लगाया कि अकाली दल भाजपा को कमजोर कर रहा है। मेयर उनके पार्षदों के वार्डो को नजरअंदाज कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अकाली दल गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहा है। वे इसके खिलाफ अगले दिनों में संघर्ष करेंगे।

दूबे का आरोप है कि अकाली दल भाजपा के वार्डो में अपने वार्ड प्रधान लगा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं से हर स्तर पर धक्केशाही हो रही है। अब पानी सिर के ऊपर से निकलने के हालात बन चुके हैं। किसी सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के सिवाय किसी भी भाजपा पार्षद को नगर निगम की कमेटियों में शामिल नहीं किया गया। वे इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान को करेंगे। पार्षद अंजना रानी ने बताया कि लाइन पार इलाके में उसके वार्ड में कच्ची बस्तियां हैं। मेयर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनके वार्ड में अकाली दल ने अपने कार्यकर्ताओं को लगा रखा है।

--------

हम प्रधान बनाएंगे, भेदभाव नहीं किया : ¨सगला

विधायक और वरिष्ठ अकाली नेता सरूपचंद ¨सगला के अनुसार हमने विकास कार्यो में भाजपा पार्षदों से भेदभाव नहीं किया। भेदभाव के आरोप निराधार हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने राजनीति चमकाने के लिए आरोप लगाए हैं। ¨सगला के अनुसार यहां पार्टी के संगठन के विस्तार की बात है। हर वार्ड में संगठन खड़ा करना अकाली दल का अधिकार है। भाजपा भी शहर के सभी वार्डो में अपना संगठन तैयार कर रही है।

सरेआम आरोप लगाना उचित नहीं : भाजपा जिलाध्यक्ष

वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष पर¨मदर गोयल के अनुसार मंडल अध्यक्ष दूबे और पार्षद अंजना रानी को अगर गठबंधन के सहयोगी दल से कोई शिकवा था तो उसे पार्टी प्लेटफार्म पर जाहिर करना चाहिए था। इस तरह सरेआम आरोप लगान उचित नहीं है। गोयल के अनुसार संगठन का विस्तार करना हर राजनीतिक पार्टी का हक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.