किसान व मजदूर संगठन एक अप्रैल को देंगे धरना
जासं, बठिंडा सरकार की नीतियों के खिलाफ किसान व मजदूर संगठन एक अपै्रल को जिला मुख्यालय पर धरना दे क
जासं, बठिंडा
सरकार की नीतियों के खिलाफ किसान व मजदूर संगठन एक अपै्रल को जिला मुख्यालय पर धरना दे कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वीरवार को मजदूर एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इसमें उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन छीनने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून बना रही है। फसलों की सरकारी खरीद पूरी तरह से नहीं की जा रही है। मनरेगा में श्रमिक परिवारों को पूरा काम नहीं दिया जा रहा है। बैठक में देहाती मजदूर सभा के अध्यक्ष महीपाल, भारतीय किसान यूनियन (डंकोदा) के बूटा सिंह बुर्ज गिल, पंजाब मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोरासिंह नसराली, भारतीय किसान यूनियन (एकता उंग्राहा) के जिलाध्यक्ष शिंगारा सिंह मान, भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के सुरमुख सिंह आदि उपस्थित थे।