Move to Jagran APP

कर्मचारी यूनियन ने सरकार का पुतला फूंका

जासं, बठिंडा सर्वशिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संविदा कर्मचारियों ने सेव

By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 08:07 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 08:07 PM (IST)
कर्मचारी यूनियन ने सरकार का पुतला फूंका

जासं, बठिंडा

loksabha election banner

सर्वशिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संविदा कर्मचारियों ने सेवाएं नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को चिल्ड्रन पार्क में बैठक की। वहां सर्वशिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उनकी मांगें पूरी न होने की स्थिति में नगर निकाय चुनाव के दौरान सरकार के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

सभा में यूनियन के अध्यक्ष जिलाध्यक्ष दीपक बंसल ने बताया कि संविदा कर्मचारी पिछले दस वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनसे नियमित कर्मचारियों के बराबर काम लिया जा रहा है। बंसल के अनुसार उनकी यूनियन ने शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा और मुख्यमंत्री के सचिव एसके संधू से वार्ता की थी। तब उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी मांगों पर विचार करने की बजाय नजरअंदाज किया जा रहा है। न ही उन्हें ग्रेप पे दिया जा रहा है।

सभा में यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार की अनदेखी के खिलाफ नगर निकाय चुनाव के दौरान विरोध जताते हुए आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ेगा।

विरोध प्रदर्शन में यूनियन के अध्यक्ष दीपक बंसल, सचिव शेरसिंह ढिल्लो, गुरजीत सिंह, कांतश्री, डीटीएफ यूनियन के नेता कृष्ण कुमार, बीएड फ्रंट के गुरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, रमसा अध्यापक यूनियन के हरजीत सिंह जीदा, वीरपाल कौर, रविकुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.