नशा नहीं मिला तो दे दी जान
जासं, बठिंडा नशा ना मिलने पर गांव रूलदू सिंह वाला में एक मजदूर ने शुक्रवार देर रात को अपने घर में
जासं, बठिंडा
नशा ना मिलने पर गांव रूलदू सिंह वाला में एक मजदूर ने शुक्रवार देर रात को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। थाना संगत पुलिस ने पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना संगत पुलिस को छिंदर कौर निवासी गांव रूलदू सिंह वाला ने बताया कि उसका पति जसकरण सिंह दिहाड़ीदार मजदूर था। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़कियां शादीशुदा हैं। एक बेटा है, जो अभी कुंवारा है। पुलिस के मुताबिक जसकरण सिंह नशे का आदी था। वह शराब के अलावा अन्य नशा करता था। घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने के कारण वह नशा नहीं कर पाता था। इसके चलते वह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी के चलते जसकरण ने शुक्रवार देर रात को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार सुबह पंखे से लटकता मिला।