मारपीट के तीन मामलों में 18 लोगों पर केस दर्ज
जासं,बठिंडा : जिला पुलिस ने मारपीट के तीन विभिन्न मामलों में 18 लोगों पर केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
मिले विवरण के अनुसार थाना कैंट पुलिस को सतनाम सिंह निवासी धोबियाना बस्ती ने बताया कि बीते दिनों वह घर लौट रहा था। इस दौरान सात-आठ लोगों ने उसे बीच रास्ते में रोककर उससे मारपीट की और घायल कर दिया। पीड़ित सतनाम सिंह ने बताया कि मारपीट करने का कारण पुरानी रंजिश है। पुलिस ने आरोपियों राजू, शंकर, बिना, प्रेम, हरी शंकर, राजू सरां, धर्मेद्र सिंह निवासी धोबियाना बस्ती पर मामला दर्ज कर लिया है।
इधर, थाना दयालपुरा पुलिस को गुरजंट सिंह निवासी गांव आकलियां जलाल ने बताया कि उसका सुखमंदर सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते बीते दिनों आरोपी सुखमंदर सिंह और उसके दोनों बेटे मनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, फूल पुलिस को दी शिकायत में गोपाल सिंह निवासी रामपुरा ने बताया कि आरोपी जतिंदर कुमार निवासी रामपुरा ने उसे अपनी एक दुकान किराये पर दी थी, लेकिन अब वह उसे उक्त दुकान खाली करने को कहा रहा है, जबकि उन्होंने अभी दुकान देने से इन्कार कर दिया है। इसी रंजिश के चलते बीते दिनों एक दर्जन लोगों ने उसे बीच रास्ते में घेरकर मारपीट की और घायल कर दिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर आरोपियों जतिंदर कुमार, शिंदरपाल, सुखपाल सिंह, राजिंदर सिंह, दलजीत सिंह व रंजीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।