सट्टा लगवाते चार काबू
जागरण संवाददाता, संगरूर : अहमदगढ़ पुलिस ने इलाके में विभिन्न जगहों पर गश्त के दौरान चार व्
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Nov 2017 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2017 04:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, संगरूर :
अहमदगढ़ पुलिस ने इलाके में विभिन्न जगहों पर गश्त के दौरान चार व्यक्तियों को दड़ा-सट्टा लगवाते हुए रंगे हाथों काबू किया। पुलिस ने उनके पास से सट्टा लगवाने वाली सामग्री व नकदी बरामद की। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी अनुसार अहमदगढ़ पुलिस ने जसवीर ¨सह निवासी अहमदगढ़, जिम्मी कुमार निवासी अहमदगढ़, राम पाल निवासी अहमदगढ़, अजय कुमार निवासी अहमदगढ़ को सट्टा लगवाते हुए पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने 2500-2500 रुपये के हिसाब से 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें