यमुना नगर की किशोरी से गेस्ट हाउस में दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, अमृतसर हरियाणा के यमुना नगर की एक किशोरी से सवा दो महीने पहले एक ट
जागरण संवाददाता, अमृतसर
हरियाणा के यमुना नगर की एक किशोरी से सवा दो महीने पहले एक टैक्सी ड्राइवर ने झांसा देकर दुष्कर्म किया था। उस समय पीड़िता अपने घर से अकेली अमृतसर पहुंची थी और एक ड्राइवर के झांसे में फंस गई। इधर पुलिस ने शिकायत मिलते ही गुरप्रीत ¨सह नाम के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। सी डिवीजन थाना प्रभारी अमरीक ¨सह ने बताया कि गेस्ट हाउस और आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
यमुनानगर निवासी पीड़िता ने बताया कि 4 अगस्त 2017 को वह गोल्डन टैंपल ट्रेन से अमृतसर पहुंची थी। रेलवे स्टेशन के बाहर आते ही कार में सवार एक युवक ने उसे श्री दरबार साहिब चलने के लिए आवाज लगाई। युवक ने बताया कि वह मात्र 20 रुपये में उसे श्री दरबार साहिब पहुंचा देगा। इस पर वह मान गई और कार में उसके साथ बैठ गई। युवक उसे श्री दरबार साहिब ले गया और उसके बाद जब वह माथा टेककर बाहर आई तो वह उसा का इंतजार कर रहा था। उसकी दादी इस्लामाबाद के पास रहती है। आरोपी ने उसे दोबारा कहीं जाने के बारे में पूछा तो पीड़िता ने उसे बताया कि वह अपनी दादी के घर जाना चाहती है और कार में बैठ गई। लेकिन आरोपी उसे झांसा देकर एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां गुरप्रीत ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसने जब पुलिस में शिकायत की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर यमुना नगर पहुंची और वहां पहुंच कर परिवार को जानकारी दी। दो महीने बाद पीड़िता अपनी मां के साथ सी डिवीजन थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुरप्रीत ¨सह नाम के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----------
शादी का झांसा देकर दो युवतियों को भगाया, केस दर्ज
अमृतसर : शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों को आरोपी अपने साथ भगाकर ले गए। पुलिस ने विभिन्न मामलों में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपियों की पहचान , आकाश सभ्रवाल व उनके रिश्तेदार शरण और कमल के रूप में हुई है।
थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित सेलीब्रेशन इंक्लेव निवासी आकाश सभ्रवाल ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसे लेकर कहीं फरार हो गया।
इसी तरह के एक अन्य मामले में रामबाग थाने की पुलिस ने लड़की को भगाने के आरोप में जोड़ा फाटक निवासी विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।