फेरों के वक्त दुल्हे ने किया शादी से इंकार
संवाद सूत्र, वेरका : पुलिस थाना हेर कंबोअ अधीन आते गांव पंडौरी वडैच में स्थित गुरुद्वारा मे
संवाद सूत्र, वेरका :
पुलिस थाना हेर कंबोअ अधीन आते गांव पंडौरी वडैच में स्थित गुरुद्वारा में विवाह समारोह दौरान लड़के ने फेरों के दौरान शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्साए लड़की के परिजनों ने लड़के वालों की खूब छित्तर परेड की। हालांकि लड़के वालों की ओर से आए कुछ रिश्तेदार वहां से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस चौकी बल कलां के इंचार्ज दविंदर कुमार ने कहा कि बलकलां के निवासी गुरदीप सिंह की बेटी ज्योति (काल्पनिक नाम) का तीन दिन पहले गगोमाहल के रहने वाले सुखराज सिंह पुत्र सविंदर सिंह से रिश्ता तय हुआ था। सुखराज सिंह ज्योति से शादी करने के लिए गांव पंडौरी वडैच में स्थित गुरुद्वारा भाई शालौ जी में सोमवार को दोपहर 12 बजे बारात लेकर आया था। जब फेरे शुरू हुए तो सुखराज सिंह ने लड़की के परिवार वालों से दहेज की मांग कर दी तथा दहेज न देने पर शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्से में आए लड़की के परिजनों तथा गांव वासियों ने लड़के की खूब छित्तर परेड करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अगली कारवाई शुरू कर दी है।