राणा गुरजीत को बचाने में जुटे हैं कैप्टन अमरिंदर : सुखबीर
पूर्व उपमुख्यमंत्री और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह रेत खनन नीलामी मामले में आरोपों में घिरे राणा गुरजीत को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
जेएनएन, अमृतसर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना। उन्हाेंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर रेत खनन नीलामी घोटाला में शामिल कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार की कलई जनता के सामने खुल गई है।
सुखबीर बादल यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह मंगलवार सुबह अपनी पत्नी व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल यहां गुरुघर पहुंचे थे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और अरदास की। उन्होंने श्री दरबार साहिब परिसर का निरीक्षण भी किया।
यह भी पढ़ें: सुनील जाखड़ ने कहा, राणा गुरजीत जांच में दोषी मिले तो कारवाई तय
सुखबीर बादल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा करने की बात करने वाली कांग्रेस की असलियत सामने आ गई है। पहले रेत खनन में भ्रष्टाचार का शोर करने वाली कांग्रेस के मंत्री राणा गुरजीत आज आरोपों में घिरे हैं और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उनकाे बचाने में लगे हैं।
श्री दरबार साहिब परिसर में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल।
उन्होंने कहा कि लोगों से लुभावने वादे कर सत्ता में आए कैप्टन अमरिंदर सिंह अब तक फेल साबित हुए हैं। इससे कांग्रेस का झूठा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि संगत दर्शन प्रोग्राम तो दूर कैप्टन की सरकार जनता दर्शन व पंजाब दर्शन तक नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ें: कैप्टन का राणा गुरजीत मामले में न्यायिक जांच का आदेश
उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में बेअदबी की घटनाएं रोकने में असफल रहे हैं। एक महीने में नशा मुक्ति का दावा करने वाले कैप्टन अमरिंदर इसमें भी पूरी तरह फेल रहे हैं। उनकी यह घोषणा भी कोरा झूठ साबित हुआ है।