अमृतसर में मिला हथियारों का जखीरा
अमृतसर में बम मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। बम कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।
By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 02:41 PM (IST)
वेब डेस्क, अमृतसर। तरनतारन रोड स्थित नहर के किनारे सोमवार दोपहर बम रखे होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच में बम व गोलियों की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी सैन्य अधिकारियों को भी दे दी गई है।
मौके पर पुलिस कमिश्नर अमर सिंह चाहल भी पहुंच गए हैं। चाहल के मुताबिक इसकी जांच की जा रही है कि यहां बम कहां से आया। अभी प्रारंभिक जांच में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि यह बम कहां से आय़ा। उधर, बम मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह सामान कोई कबाड़ी लेकर जा रहा था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें