सुंदर कांड के महान यज्ञ में उमड़े भक्त
संवाद सहयोगी, अमृतसर पूज्य भक्त हंसराज महाराज के शुभ आशीर्वाद से उनके प्रिय शिष्य तिलक राज वालिया
संवाद सहयोगी, अमृतसर
पूज्य भक्त हंसराज महाराज के शुभ आशीर्वाद से उनके प्रिय शिष्य तिलक राज वालिया के सानिध्य में पंच रत्न श्री कृष्णा मंदिर नारायणगढ़ छेहरटा में सुंदर कांड के महान यज्ञ का आयोजन श्री राम कृपा से किया गया। इसमें सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक राज वालिया ने मंदिर प्रधान तरसेम रंगीला, चेयरमैन राज कुमार, महासचिव सुरेंद्र मोहन, यशपाल, दीनानाथ, न¨रदर शर्मा, सुभाष खन्ना, बद्रीनाथ गल्होत्रा, सुमन, ह¨रदर पाल, मा. सतीश के साथ मिल कर पवित्र ज्योति जगा कर किया। वालिया ने फरमाया कि कि सुंदर कांड में सीता माता के गुणों का पता चलता है कि सीता माता का पति के साथ असीम प्यार है। सीता माता धर्म में अटल है। अनख वाली है। निर्भय है।
कार्यक्रम के अंत में वालिया ने आशीर्वाद के रूप में सुंदर कांड ग्रंथ, कीर्ति, रिदमा, अंजू, हिना, दीक्षा, आशा, दीनानाथ, जसविंदर, सुरेंद्र कुमार, मनीष, महेश ग्रोवर, अश्रि्वनी, मनी राम, शाम सुंदर, तिलक राज को भेंट किए। इस कार्यक्रम से पहले 24 घंटे का जप यज्ञ महेश ग्रोवर के स्थान पर रखा गया।