नगर निगम वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, अमृतसर : नगर निगम वर्कर यूनियन सीटू की ओर से निगम कार्यालय में रोष-प्रदर्शन किया गय
जागरण संवाददाता, अमृतसर : नगर निगम वर्कर यूनियन सीटू की ओर से निगम कार्यालय में रोष-प्रदर्शन किया गया। प्रधान मेजर सिंह ने कहा कि मुलाजिमों को वक्त पर वेतन नहीं मिल रहा। 7 फीसद डीए का बकाया नहीं दिया गया। 50 करोड़ का पीएफ भी मुलाजिमों के खाते में जमा नहीं हुए। उन्होंने कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने की भी मांग की। मेजर सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन के खिलाफ रोष-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। अगर मांगें स्वीकृत नहीं की गई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
सीटू यूनियन हेड दफ्तर के प्रधान जीत राज, सुच्चा सिंह अजनाला, नरिन्दर चमियारी, बलविंदर सिंह, भगवंत सिंह, अशोक मजीठा, धीरज भास्कर, दलबीर सिंह, अशोक त्यागी, राजेश कुमार, राम अदालत, सतपाल आदि रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।