मतदान के अधिकार का प्रयोग हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी : जोशी
जागरण संवाददाता, अमृतसर स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि मतदान के अधिकार का प्रयोग करन
जागरण संवाददाता, अमृतसर
स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि मतदान के अधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्त्तव्य है। लोकतंत्र में मतदान करने का अधिकार बड़ी कुर्बानियों के बाद मिला है। उक्त बात वे विधानसभा हलका उत्तरी के भाजपा कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर हलका उत्तरी के नवनियुक्त प्रभारी राकेश राठौर मुख्य मेहमान के रूप में शामिल थे।
इस मौके पर राठौर ने कार्यकत्र्ताओं को आगामी चुनाव के लिए डट जाने के लिए कहा। राठौर ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी इमानदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वह जोशी द्वारा करवाए गए विकास कार्यो को घर-घर तक पहुंचाएं।
इस मौके पर जोशी ने भी आह्वान किया कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी लालच करें।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सात क्टूबर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा अपना वोट जरूर बनवा लें। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश हनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत कौर, पार्षद सुखमिंदर सिंह पिंटू, अनुज सिक्का, बलदेव राज बग्गा, अमन ऐरी, मानव तनेजा, राजा जोशी, डॉक्टर सुभाष पप्पू, लवलीन बड़ैच, कपिल शर्मा, सुशील शर्मा, शाम सुंदर शर्मा, अमन चंदी, विक्की ऐरी, राकेश शर्मा मिंटू, सरपंच हरप्रताप, राजेश रैना, अजय अरोड़ा, मंदीप रंधावा, तरसेम, अमरीक सिंह, भुपिंदर सिंह, विशाल लखनपाल, राज वधवा, मोहित वर्मा, संदीप भुल्लर, अजयपाल सिंह आदि मौजूद थे।