फौज में कैप्टन की विधवा के घर दो बेटों किया ने कब्जा
जागरण संवाददाता, तरनतारन : जिले के गांव मल्लमोहरी निवासी फौज के पूर्व कर्नल की विधवा के मकान का ताला
जागरण संवाददाता, तरनतारन : जिले के गांव मल्लमोहरी निवासी फौज के पूर्व कर्नल की विधवा के मकान का ताला तोड़कर उसके दो लड़कों (पूर्व कर्नलों) ने कब्जा जमा लिया। इसका विरोध जब छोटे भाई ने किया तो उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकियां भी दी गई। अदालत के आदेश पर थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थान सदर के गांव मल्लमोहरी निवासी प्यारा सिंह फौज में कैप्टन के रैंक से सेवामुक्त हुए थे, जिनका बाद में निधन हो गया। कैप्टन प्यारा सिंह के तीन लड़के हैं। जिनमें से दो लड़के गुरदेव सिंह निवासी ग्रेटर नोयडा (दिल्ली) और अमरजीत सिंह निवासी दीना नगन तलन (फगवाड़ा रोड जालंधर) भी फौज से सेवामुक्त कर्नल है। इनका छोटा भाई बलविंदर सिंह अपनी विधवा मां गुरबचन कौर के साथ गांव में रहता है। फौज से सेवामुक्त दोनों कर्नल भाई गुरदेव सिंह और अमरजीत सिंह अपने पुश्तैनी मकान से हिस्सा मांगते थे। जबकि गुरबचन कौर उक्त मकान अपने लड़के बलविंदर सिंह को देने की इच्छुक थी। 30 जुलाई को गुरदेव सिंह और अमरजीत सिंह अपने साथी जतिंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी हैबोवाल जिला लुधियाना और पांच अज्ञात व्यक्तियों सहित घर पर आए। उस समय घर में ताला लगा हुआ था। गुरबचन कौर अपने छोटे बेटे बलविंदर सिंह सहित रिश्तेदारों के घर गई थी। दोनों भाइयों ने मकान का ताला तोड़कर उस पर अपना कब्जा जमा लिया। मौके पर जब वहां छोटा भाई बलविंदर सिंह पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी। आरोपियों ने घर में पड़ा सामान भी बाद में चोरी कर लिया। इस बाबत पुलिस को जब लिखित शिकायत दी गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधवा गुरबचन कौर ने इंसाफ लेने के लिए एसीजेएम तरनतारन आरके वशिष्ठ की अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने स्थानीय पुलिस को आदेश दिया कि विधवा की शिकायत पर फौरी कार्रवाई की जाए। शुक्रवार रात को थाना सदर की पुलिस ने विधवा गुरबचन कौर की शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच एएसआइ परमजीत सिंह को सौंपी है।