विकास में फंड की कमी नहीं आने देंगे : जोशी
जागरण संवाददाता, अमृतसर : स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 6
जागरण संवाददाता, अमृतसर : स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 63 के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि के विकास कामों का उद्घाटन किया। जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
जोशी ने कहा कि अमृतसर शहर की पांच विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए 842 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। इसमें 141 करोड़ रुपये की राशि पश्चिमी हलके के लिए जारी कर दी गई है।
इस मौके पर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज राकेश गिल, विक्की ऐरी, अमन ऐरी, अरविंद शर्मा, दिलबाग सिंह वडाली, अवतार सिंह मान, मनजिंदर सिंह गोल्डी, डा. मनजिंदर, सुविंदर सिंह डिप्टी, विश्वा मित्तर पटवारी, टोनी, हर्ष तलवाड़, सतीश मोना, निखिल भनोट, मंजीत सिंह मिंटा, अशोक कुमार, राजिंदर कुमार, राजन कुमार शिदा, मास्टर गुरदेव सिंह, हरदेव सिंह, अवतार सिंह, जोगिन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।