ममता के प्रधान बनने से महिला कांग्रेस में आई जान
जागरण संवाददाता, अमृतसर : कांग्रेस हाईकमान द्वारा ममता दत्ता के पंजाब महिला कांग्रेस के प्रधान नियुक
By Edited By: Published: Tue, 31 May 2016 09:04 PM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 09:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : कांग्रेस हाईकमान द्वारा ममता दत्ता के पंजाब महिला कांग्रेस के प्रधान नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्वी हलके के कांग्रेस इंचार्ज सुनील दत्ती का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ममता के प्रधान बनने पर महिला कांग्रेस में जान लौट आई है। वह न सिर्फ मेहनती बल्कि महिलाओं को साथ लेकर चलने वाली नेता है। दत्ती ने भी ममता को बधाई दी है। बता दें कि सुनील दत्ती ममता के जेठ हैं।
उधर, प्रधान बनाए जाने के बाद हाईकमान का आशीर्वाद लेने के लिए ममता मंगलवार को चंडीगढ़ रवाना हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें