Move to Jagran APP

हाईटेक होगा भाजपा मुख्यालय खन्ना स्मारक : हनी

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश हनी ने कहा कि आगामी पखवाड़े के भीत

By Edited By: Published: Tue, 24 May 2016 06:29 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 06:29 PM (IST)
हाईटेक होगा भाजपा मुख्यालय खन्ना स्मारक : हनी

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश हनी ने कहा कि आगामी पखवाड़े के भीतर जिला इकाई का गठन कर दिया जाएगा। जिला इकाई में युवा जोश के साथ कई दशकों से भाजपा की सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं का समावेश कर मजबूत टीम बनाई जाएगी। विधानसभा के आगामी चुनाव से पहले पार्टी के संगठन को मजबूत कर गठबंधन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को घर-घर पहुंचाने को एक योजनाबद्ध ढंग से काम होगा।

loksabha election banner

राजेश हनी मंगलवार सुबह भाजपा मुख्यालय खन्ना स्मारक में दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीत कर रहे थे। हनी ने कहा कि जिला अमृतसर के जितने भी पूर्व अध्यक्ष हैं उनकी सेवाएं पार्टी को आगे बढ़ाने में लेंगे। कुछ भाजपा कार्यकर्ता घर बैठ गए थे। उनको दोबारा खन्ना स्मारक में लाकर पार्टी को संगठित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

खन्ना स्मारक को हाईटेक किया जाएगा। भाजपा जल्द ही जिला इकाई की वेबसाइट तैयार करेगी। इस वेबसाइट में अमृतसर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के साथ साथ मंत्रियों, विधायकों व केंद्रीय नेतृत्व के साथ जुड़े वर्करों की गतिविधियों की जानकारी कार्यकर्ता तक पहुंचाई जाएगी। जिला इकाई फेसबुक पेज बनाएगी। सभी वर्करों को एक साथ सूचना मिल सके। इसके लिए एसएमएस सेवाएं ली जाएंगी। 18 हजार से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं का गु्रप तैयार किया जाएगा। भाजपा की सदस्यता अभियान में जुडे़ अमृतसर के एक लाख से अधिक लोगों को विवरण इकट्ठा किया जा रहा है।

जिला इकाई जल्द आइटी सेल और मीडिया सेल का गठन करेगी। अब भाजपा के मात्र 12 प्रकोष्ठ ही होंगे। जल्द ही जिला भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चो का गठन किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी गुटबंदी नहीं है। सभी भाजपा के सिपाही हैं। हनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दो वर्ष के कार्यकाल की जानकारी देने को केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान अमृतसर पहुंच रहे हैं। 27 से 29 मई तक प्रधानमंत्री की नीति-रीति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जिला इकाई भूमिका निभाएंगी।

बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं से लिए जाएंगे अनुभव

हनी ने कहा कि वह जल्द ही बुजुर्ग भाजपा वर्करों के घरों ंमें जाकर उनसे संपर्क साधेंगे। उनके अनुभवों को जानकर पार्टी के संगठन को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर मानव तनेजा, संजय शर्मा, राहुल महेश्वरी, जर्नादन शर्मा, सलील कपूर, सूरज मेहता, सुधीर वडेरा, विक्रम, सन्नी शर्मा, आदेश भाटिया, लवली, वरिंदर धुन्ना, अनिल धवन, ज्योति बाला, टी राजन भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.