भिंडरावाला पर बयानबाजी बर्दाश्त नहीं : खालसा
जागरण संवाददाता, अमृतसर : दमदमी टकसाल के मुखिया व संत समाज के अध्यक्ष ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने जरन
जागरण संवाददाता, अमृतसर : दमदमी टकसाल के मुखिया व संत समाज के अध्यक्ष ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने जरनैल सिंह खालसा भिंडरावाला के खिलाफ आम आदमी पार्टी सहित अन्य नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी का सख्त नोटिस लिया है।
खालसा ने चेतावनी दी है कि भिंडरावाला के विरुद्ध किसी भी नेता द्वारा की गई बयानबाजी सहन नहीं की जाएगी। ऐसा करने पर इन नेताओं को संगत के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
आप के नेताओं को समझ लेना चाहिए कि दमदमी टकसाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा स्थापित संगठन है। इस जत्थेबंदी के 14वें मुखी जरनैल सिंह थे। कोई भी राजनीतिक पार्टी पंजाब के हितों व सिख काज की बात करेगी उसका स्वागत है। आम आदमी पार्टी का पंजाब व सिख काज जैसे गंभीर मुद्दों के साथ कोई सरोकार नहीं है। आम आदमी पार्टी के नेता गुमराहपूर्ण बयानबाजी कर पंजाब का वातावरण खराब कर राजनीतिक लाभ लेने का षडयंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में सिख भावनाओं को भड़काकर सिख कौम को पुन: जब्र का निशाना बनाने के षडयंत्र सफल नहीं होने दिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया व प्रेस के माध्यम से बयानबाजी कर सिख कौम की भावनाओं पर चोट कर रही है। आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को निरंकारी भवन जाने के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।