दुष्कर्मी को फांसी दी जाए
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : समाज सेवी स्वराज ग्रोवर ने कहा कि नारी की वास्तविक अमूल्य पूंजी उसका श
By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 09:46 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 09:46 PM (IST)
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : समाज सेवी स्वराज ग्रोवर ने कहा कि नारी की वास्तविक अमूल्य पूंजी उसका शील, अस्मिता, उसकी पवित्रता है। इसकी रक्षा के लिए वीरांगना रानी पद्मिनी, अहिल्या बाई, झांसी की रानी आदि ने अपने प्राणों की बलि दे दी। आज उनकी आत्मा तड़प रही होगी कि उस देवी तुल्य नारी की अस्मिता लूटने वाले दिल्ली में आरके पचोरी के लिए वाइस चेयरमैन के ए पद का निर्माण कर उसे प्रमोशन दी गई। यह हमारे राजनेताओं, शासकों, प्रशासकों के मुंह पर करारा तमाचा नहीं, जो नारी सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा के लच्छेदार भाषण देते है, लेकिन ऐसे संगीन मामलों पर चुप्पी साध लेते है। उन्होंने कहा कि आरके पचौरी को प्रमोशन नहीं फांसी दी जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें