नहरों की सफाई का छिड़ा अभियान
जागरण संवाददाता, अमृतसर : स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस बार प्रदूषित नहरों में जान लौटने वाली है। लोग
जागरण संवाददाता, अमृतसर : स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस बार प्रदूषित नहरों में जान लौटने वाली है। लोगों द्वारा पूजा-पाठ के बाद फूल, मालाएं समेत कई अन्य सामान नहरों में प्रवाहित किए जाने के कारण यह प्रदूषित होती जा रही है, जिसे स्वच्छ बनाने का आज निगम प्रशासन की ओर से अभियान छेड़ा गया। वन विभाग, ड्रेनेज व इरीगेशन विभाग ने भी इसमें निगम को सहयोग दिया।
मेयर बख्शीराम अरोड़ा, निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने अभियान का आगाज किया। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर सु¨रदर सिंह, सेहत अफसर डॉ. राजू चौहान, पार्षद भूपिंदर सिंह राही, अमरीक सिंह लाली भी मौजूद थे। सैकड़ों सफाई सेवकों की टीम जेसीबी व ट्रिपर के साथ नहरों की सफाई के लिए उतरे। करीब आठ घंटे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सुल्तानविंड से तारांवाला पुल तक तीन किलोमीटर पंट्टी की सफाई की गई। नहरों व इसके आसपास से पूजा के सामान, फूल, मालाएं वगैरह यहां से हटाए गए।
मेयर अरोड़ा व कमिश्नर सभ्रवाल ने कहा कि नहरों की सफाई बेहद जरूरी थी। लोगों द्वारा फूल-मालाएं फेंकने के कारण नहरें प्रदूषित होती जा रही हैं। नहरों के किनारे पक्के फर्श बने हैं, जो कि इन सामानों के फेंकने के कारण दब गए हैं। सेहत अफसर राजू चौहान ने कहा कि पंद्रह दिनों तक शहर में छप्पड़, नहरें, तालाब, खेल मैदान की सफाई होगी। वल्ला में छप्पड़, सकत्तरी बाग, अमृत-आनंद बाग की सफाई के बाद नहर की सफाई आज की गई। इसके बाद गोलबाग की सफाई का अभियान शुरू होगा।