सोनी ने वार्ड-25 का दौरा किया
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब प्रदेश काग्रेस कमेटी के उप प्रधान व हलका केंद्रीय के विधायक ओम प्रका
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 09:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब प्रदेश काग्रेस कमेटी के उप प्रधान व हलका केंद्रीय के विधायक ओम प्रकाश सोनी ने अपने हलके में पड़ते वार्ड 25 का दौरा किया। इस दौरान सोनी ने मिशन कंपाउंड में नए बनने वाले हॉल का नींवपत्थर रखा। इस मौके पर इकबाल सिंह शैरी ने बताया कि इलाके के लोगों की पिछले काफी समय से हॉल बनाने की माग थी, जो आज विधायक सोनी की मेहनत से पूरी होने जा रही है। सोनी ने कहा कि हॉल बनने से हर वर्ग के लोगों को फायदा होगा। इस दौरान शैरी ने विधायक सोनी व सीनियर युवा नेता विकास सोनी को सम्मानित किया। इस मौके पर देव, सुरेश शाह, विशाल, मीणा, मनमोहन कुंद्रा, पंकज, सुधीर, वेद प्रकाश, मुनीश शर्मा, लव, हर्ष, पप्पू कुंद्रा, सन्नी, रजत कपूर मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें