भारतीय संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ : प्रो. लाल
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने श्री दुग्र्याणा तीर्थ परिसर में आय
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने श्री दुग्र्याणा तीर्थ परिसर में आयोजित भारतीय संस्कृति से संबंधित पुस्तको की प्रदर्शनी में विशेष रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न पुस्तकों के स्टालों पर जाकर पुस्तकें देखी। इनमें 11 उपनिषद, भारतीय इतिहास के छह काल समान नागरिक सहिता धर्म और संस्कृति, भारत के महापुरुषों के जीवन कल्याण के अरोग्य सहित अन्य इतिहास से संबंधित पुस्तकें थीं। कार्यक्रम के दौरान प्रो. लाल ने कुछ पुस्तकें भी खरीदी। इस दौरान प्रो. लाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति से संबंधित सभी ग्रंथ, सहनशीलता, उदारता और मानवतावादी संदेश देते है। भारतीय संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। विश्व के कल्याण की हमेशा कामना की जाती है। प्रो. लाल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद डा. राम चावला, सुरेश महाजन, संजीव अरोड़ा, नरेंद्र शर्मा, कंवल कपूर, विक्रम कुमार, आशीष कुमार, मोहनदीप सिंह आदि मौजूद थे।