दो युवकों ने की आत्महत्या
जागरण संवाददाता, अमृतसर : महानगर में शुक्रवार रात अलग अलग जगह पर दो युवकों ने आत्महत्या की है। पवन
जागरण संवाददाता, अमृतसर :
महानगर में शुक्रवार रात अलग अलग जगह पर दो युवकों ने आत्महत्या की है। पवन नगर गली नंबर 18 में रहने वाले 18 वर्षीय दिलीप सिंह ने अपने घर में ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। दिलीप सिंह की मां अमरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय के लिए घर से बाहर गई। जब लौटी तो देखा कि उनके बेटे ने पंखे से लटक कर फंदा लगाया हुआ है। उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। मगर तब तक उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना मोहकमपुरा की एसएचओ निर्मल कौर मल्ली और एएसआई विजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार दिलीप सिंह मानसिक तौर पर बीमार था। कुछ महीने पहले घर से भाग गया था। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। बीस दिन के बाद वह घर वापस लौट आया था। मानसिक परेशानी के चलते उसने फंदा लगा कर आत्महत्या की है।
इसी तरह तुंगपाई इलाके में रहने वाले विजय कुमार नामक युवक ने भी आत्महत्या की है। विजय कुमार का शव भी थाना मोहकमपुरा पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।