Move to Jagran APP

पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि : दिनेश शर्मा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि होना चाहिए। कार्यकर्ता व्यक्ति विशेष पर ध्यान

By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 08:27 PM (IST)
पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि : दिनेश शर्मा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि होना चाहिए। कार्यकर्ता व्यक्ति विशेष पर ध्यान देना छोड़े। यह विचार नवनियुक्त प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा ने व्यक्त किए। वह शुक्रवार को भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित (स्नेह मिलन) समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

छह जिलों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश शर्मा ने की। पूर्व भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री व नवनियुक्त उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, निकाय मंत्री अनिल जोशी, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजिंदर मोहन सिंह छीना, केवल गिल और प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

शर्मा ने कहा की भाजपा प्रदेश का कार्यकर्ता हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। एकजुट होकर पार्टी की सेवा कर रहा है। 2017 का चुनाव दस्तक दे चुका है। भाजपा अपने संगठन की मजबूती के चलते ही तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर चुकी है। आज परिस्थितिया भाजपा के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी आलाकमान ने ने जो दायित्व दिया है, उसे कार्यकर्ताओ के सहयोग से मिल कर पूरा करेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री उस वक्त भावुक हो उठे जब कई जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने जामवाल के संगठन को मजबूत करने के प्रयासों व उनकी निष्ठावान कार्यशैली का उल्लेख किया।

संपूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण के जन्म दिवस पर जिला स्तर पर कार्यक्रम के बारे में प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने उनके जीवन के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा की भाजपा राष्ट्र स्तरीय जन्म दिवस 11 अक्टूबर को मनाने जा रही है।

कार्यक्त्रम में दिनेश शर्मा व अजय जामवाल को श्री दुग्र्याणा तीर्थ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. बलदेव राज चावला, मेयर बख्शी रामअरोड़ा, सात पल महाजन, प्रो. लक्ष्मी काता चावला, पठानकोट जिला अध्यक्ष नरेंदर परमार, सुरेश भाटिया बटाला, नवनीत सफीपुर तरन तारन, रमेश शर्मा गुरदासपुर, राजीव माना अमृतसर देहाती, सुरिंदर शर्मा, सुखमिंदर पिंटू, कँवर जगदीप, राकेश गिल, श्वेत मालिक, राजेश हनी, पूनम सूरी, मानव तनेजा, जनार्दन शर्मा, अनुज सिक्का, जरनैल सिंह ढोट, डॉ. राम चावला, डॉ. सुभाष पप्पू, अमन एरी, अविनाश शैला, बलदेव राज बग्गा, सरबजीत शेंट्टी, चन्दर शेखर शर्मा, लविंदर बंटी , नरिंदर कोहली, सुभाष नरूला, हरबंस लाल भगत, राजिंदर कुमार, राकेश लकी, प्रदीप सरीन, राजीव शर्मा, हर्ष खन्ना, दविंदर हिरा, रमन शर्मा, विनोद देवगन, बलविंदर बॉबी, मनोहर सिंह, कुलदीप शर्मा, संजय कपूर ज्योति बाला, अनुज भंडारी, बलदेव धवन, राकेश सलवान, सुभाष बाबा, आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.