हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत पांच गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, अमृतसर : थाना सुल्तानविंड पुलिस ने शुक्रवार रात तरनतारन रोड पर छापामारी कर हाई प्रो
जागरण संवाददाता, अमृतसर : थाना सुल्तानविंड पुलिस ने शुक्रवार रात तरनतारन रोड पर छापामारी कर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। संचालिका समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना सुल्तानविंड के एसएचओ प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि सिटी पुलिस को सूचना थी कि तरनतारन रोड गुरु अर्जुन देव नगर एक युवती हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रही है। वह ग्राहकों की डिमांड के अनुसार लड़कियों को शहर के बडे़-बड़े होटलों के अलावा हिल स्टेशनों पर सप्लाई करती है। संचालिका इतनी शातिर थी कि पुलिस द्वारा उसे पकड़ने के लिए कई बार जाल बिछाया गया, लेकिन हर बार चकमा देने में कामयाब हो जाती थी। शुक्रवार रात को पुलिस को पुख्ता जानकारी थी कि संचालिका अपने घर में ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई कर रही थी। पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी पूछताछ जारी है। शनिवार को पुलिस इस गिरोह का खुलासा करेंगी।