Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

संवाद सहयोगी, अमृतसर : सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार को हड़ताल खत्म कर दी है। बीते शुक्रवार एस

By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 08:05 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 08:05 PM (IST)
सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

संवाद सहयोगी, अमृतसर : सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार को हड़ताल खत्म कर दी है। बीते शुक्रवार एसएमओ डॉ. हरदीप सिंह से दु‌र्व्यवहार करने वाले जल सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को सभी डॉक्टरों के सामने अपनी गलती मान ली। इसके साथ ही एंटी रेबीज इंजेक्शन के मामले में उपजा विवाद शांत हो गया।

loksabha election banner

आज सुबह डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। ओपीडी सेवाएं ठप कर अस्पताल के मुख्य द्वार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कर्मियों के साथ जल सप्लाई विभाग के पदाधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों के सामने अपनी गलती स्वीकार की।

इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन सेहत विभाग के चेयरमैन डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि सुखनंदन सिंह मैहणियां ने साथियों के साथ एसएमओ डॉ. घई से मिले। मैहणियां द्वारा गलती स्वीकार करने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। सोमवार को साढ़े बारह बजे के बाद सभी डॉक्टर ओपीडी में बैठे और मरीजों की जांच की।

शुक्रवार को एंटी रेबीज इंजेक्शन न लगाने के बाद सुखनंदन सिंह मैहणियां ने साथियों के साथ सिविल अस्पताल में धरना लगाया था। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर कई आरोप लगाए। इस बीच डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि मेहणियां ने एसएमओ डॉ. हरदीप सिंह घई के साथ दु‌र्व्यवहार किया है। डॉक्टरों ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर मेहणियां के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इसके बाद सिविल अस्पताल में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

इस अवसर पर डॉ. राजिंदर अरोड़ा, डॉ. अरुण शर्मा, डा. एएस धालीवाल, नवदीप भाटिया व सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.