भाजपा जिला अध्यक्ष ने सुल्तानविंड मंडल को किया भंग
जागरण संवाददाता, अमृतसर : जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा एवं अमृतसर भाजपा
जागरण संवाददाता, अमृतसर : जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा एवं अमृतसर भाजपा प्रभारी राकेश रठौर से विचार-विमर्श के बाद दक्षिण विधानसभा से संबंधित सुल्तानविंड मंडल को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस मंडल की इकाई निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता को पूरा नहीं कर पा रही थी। जो भी कार्य पार्टी द्वारा मंडल इकाई को दिए जाते थे वह इसे पूरा करने में असफल रहते थे। इसकी शिकायत निरंतर भाजपा कार्यालय में मिल रही थी।
नरेश शर्मा ने कहा कि पार्टी का पदाधिकारी किसी कार्यकर्ता में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाता या उद्देश्य पर खरा न उतरता हो उसे तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाएगा। नरेश शर्मा ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को आगाह किया कि संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें व पार्टी के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। इस अवसर पर सुरिंदर शर्मा, सुखमिंदर पिंटू, रमा शर्मा, नरिंदर कोहली, ऋषि अरोड़ा, राकेश कुमार लक्की, राजिंदर शर्मा, गौरव महाजन, सुभाष नरूला आदि उपस्थित थे।