'नारी के सम्मान से ही समाज का कल्याण'
संवाद सूत्र, अमृतसर : नारी के सम्मान से ही समाज का कल्याण है। हमें हमेशा नारी के सम्मान के लिए कार्य
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 09:12 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 05:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, अमृतसर : नारी के सम्मान से ही समाज का कल्याण है। हमें हमेशा नारी के सम्मान के लिए कार्य करना चाहिए। हमारे धार्मिक शास्त्रों ने भी नारी के सम्मान का उपदेश दिया है। उक्त प्रवचन श्री वैष्णो धाम सुंदर नगर ने करवाए गए धार्मिक समारोह में माता शारदा महेश्वरी ने किए। उन्होंने कहा कि समाज में हमें कन्या की पूजा करनी चाहिए तभी हमारे भीतर नारी के सम्मान का संदेश पैदा होगा। इस लिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि कन्या भू्रण हत्या नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर संकीर्तन मंडलियों द्वारा गुणगान भी किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें