मां बेटी ने की थी युवक राम सिंह की हत्या
संवाद सूत्र, वेरका : पुलिस ने 22 जनवरी को वेरका में हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। एडीसीपी क्राइम
संवाद सूत्र, वेरका : पुलिस ने 22 जनवरी को वेरका में हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। एडीसीपी क्राइम जगजीत सिंह वालिया ने बताया है कि 22 जनवरी को पुलिस ने राम सिंह नामक युवक का खून से लथपथ शव घर के बाथरूम से मिला था। थाना वेरका में केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच सीआइए स्टाफ और उनकी टीम द्वारा शुरू की गई। जांच में सामने आया कि मृतक राम सिंह दस साल से वेरका बिजलीघर के नजदीक रहने वाले परविंदर सिंह के घर में घरेलू नौकर था। मकान मालिक द्वारा उसे अपनी घर की ऊपरी मंजिल पर ही रहने के लिए कमरा दिया गया था। इसी घर में दया राम अपनी पत्नी रामप्यारी और बेटी आरती के साथ रहता था। दया राम की मौत हो गई। राम सिंह के दया राम की बेटी आरती के साथ अवैध संबंध बन गए। इसी कारण राम प्यारी अपनी बेटी आरती को लेकर कहीं और रहने लगी। राम सिंह ने धोखे से रामप्यारी और उसकी बेटी से फोटो खिंचवाकर राशन कार्ड बनवा लिया। रामप्यारी के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी अपने पास रखा। इन्हीं बातों को लेकर रामप्यारी और आरती ने रंजिश रखी। 21 जनवरी की रात आरती ने राम सिंह को अवैध संबंध बनाने का झांसा दे बाथरूम में बुलाया। वहीं पर मां बेटी ने मिलकर राम सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मां-बेटी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।