ऐमां कलां में कानूनी जागरूकता कैंप लगाया
जागरण संवाददाता, तरनतारन : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने मुफ्त कानूनी जागरूक ता कैंप गांव ऐमां कलां
By Edited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 02:10 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 02:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने मुफ्त कानूनी जागरूक ता कैंप गांव ऐमां कलां में लगाया। अथारिटी के सचिव वरुण नागपाल के दिशा-निर्देशों के तहत लगाए कैंप के दौरान रणजीत कौर, एडवोकेट वसुंदरा अरोड़ा व दीपक कुंदरा ने महिलाओं व बच्चों के अधिकारों, कॉलेज व स्कूलों में रैगिंग विरोधी कानून, घरेलू ¨हसा क ानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्षिक आमदन एक लाख से कम वाला कोई भी व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने लोक अदालतों के बारे में भी जागरूक किया। लोगों में जागरूकता लाने के लिए पंजाब स्तर पर मुफ्त हेल्पलाइन नंबर 1968 स्थापित किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें