स्वराज ग्रोवर का सिंगापुर व बैंकाक में होगा लेक्चर
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : राष्ट्रपति व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रिंसिपल व जन कल्
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर :
राष्ट्रपति व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रिंसिपल व जन कल्याण संगठन की मुखी स्वराज ग्रोवर 1 और 2 नवंबर को सिंगापुर व 8 और 9 नवंबर को बैंकाक के अंतरराष्ट्रीय आर्य कांफ्रेंस में विशेष मेहमान, भारत के प्रतिनिधि के रूप में जाएंगे। इस कांफ्रेंस में 32 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सिंगापुर में स्वराज ग्रोवर वैदिक संस्कार व आज के युग में इसकी जरूरत विषय पर बैंकाक में महिलाओं की समस्याओं, उनके हल तथा नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार बताएंगे। पहले भी ग्रोवर कई देशों में अपने भाषण दे चुके हैं। चीन, यूरोप, मॉरीशस, दक्षिण अमेरिका, नेपाल, यूके, आस्ट्रेलिया आदि देशों में आदर्श परिवार, घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या व कई सार्थक विषयों पर लेक्चर दे चुके हैं। इन देशों में इनको सम्मानित किया गया है।
ग्रोवर ने 2800 से अधिक टूटे हुए परिवारों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोबारा बसाया है।