संत समागम 27 से
By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 07:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन : श्री 108 ब्रह्मज्ञानी, महान तपस्वी संत बाबा चरन सिंह श्री राड़ा साहिब होती मर्दाना वाले के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 14वां संत समागम 27 व 28 सिंतबर को डेरा बंगला साहिब नानकद्वारा जी जंडियाला बाईपास तरनतारन में मनाया जाएगा। इसमें पंजाबभर से विभिन्न संत समाज के नुमाइंदे शिरकत करेंगे। समागम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह जानकारी नवदीप सिंह रत्तिया ने दी। 27 सिंतबर को शाम 4 से रात 12 बजे तक व 28 सिंतबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक समागम में बाबा दविंदर सिंह आश्रम निर्मल कुटिया, बाबा बिक्कर सिंह निर्मल आश्रम, बाबा सुखदेव सिंह हंसली साहिब अलादीनपुर, बाबा अवतार सिंह बिधी चंद संप्रदाय, सुखदेव सिंह बंगला साहिब वाले आदि विशेष रूप से संबोधित करेंगे। मौके पर लंगर भी लगाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें