रावण की मूर्ति का मुहूर्त किया
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 09:24 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 09:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर : श्री दशहरा कमेटी अमृतसर के प्रधान पुरुषोत्तम कृष्ण सेठ व मेला इंचार्ज विनोद सहदेव ने रविवार को रामलीला कमेटी, चौक शक्ति नगर में बनाई जा रही रावण की मूर्ति का मुहूर्त किया। इस अवसर पर भगवान श्रीरामचंद्र जी की स्तुति की गई। पुरुषोत्तम कृष्ण सेठ ने बताया कि दशहरा पर्व तीन अक्टूबर को दशहरा ग्राउंड नजदीक श्री दुग्र्याणा तीर्थ में मनाया जा रहा है। इस बार रावण के विशाल पुतलों का श्रृंगार देखने योग्य होगा। इस पर्व को मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मौके पर सुमित षर्मा, सुशील विग, विक्की दत्ता, राकेश वैद्य, सोनू दत्ता, राहुल पुरी काली, महन्त सन्नी शर्मा, गौरव शर्मा, मोनू, जनक राज लाली, गोपाल साहा व जनक राज आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें