दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज
By Edited By: Published: Wed, 27 Aug 2014 07:25 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 07:25 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के दो केस दर्ज किए हैं। दलजीत कौर पत्नी राजिंदर सिंह निवासी गांव जगदेव कलां ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी शमशेर सिंह निवासी मंदिर वाला बाजार गुरनाम नगर छेहरटा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति, ससुर सविंदर सिंह, देवर और सास सविंदर कौर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। इंकार करने पर उसे घर से निकाल दिया। थाना राजासांसी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह रितु निवासी अजनाला ने पुलिस को बताया है कि उसका ससुर जोगिंदर सिंह, देवर सनी, हनी, भतीजी सिमरन, नन्नू और बब्बू उसे दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी इज्जत पर भी हाथ डाला। थाना अजनाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें