सरपंच के घर पर हमला कर पीटा
By Edited By: Published: Wed, 27 Aug 2014 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 07:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : लड़कियों से छेड़छाड़ करने से रोकने पर आरोपियों ने सरपंच और उसके साथी के घर पर हमला कर घायल कर दिया। मुकेश कुमार निवासी ढींगरा कॉलोनी ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को वह धार्मिक स्थान पर सेवा कर रहे थे। वहां पर कुछ लोग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उन्होंने और सरपंच कुलदीप सिंह ने आरोपियों को हुड़दंग मचाने से रोका। इसके बाद वह घर चले गए। कुछ देर बाद विक्की, कमलदीप सिंह, प्यारा सिंह, लाल सिंह, लवप्रीत सिंह और कुलदीप सिंह हथियारों से लैस होकर आए तो सरपंच कुलदीप सिंह और उन्हें घायल कर दिया। थाना कंबो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें