घर के रास्ते पर मिंट्टी डाल रहे व्यक्ति पर हमला, चार नामजद
By Edited By: Published: Sat, 31 Aug 2013 02:15 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2013 02:16 PM (IST)
अंशकालिक प्रतिनिधि, तरनतारन :
थाना देहाती पुलिस ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में चार लोगों को नामजद किया है। केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
गांव जीयोबाला निवासी सरवन सिंह पुत्र लखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने घर के रास्ते पर मिंट्टी डाल रहा था कि शाम करीब साढे़ चार बजे वहां पर नवतेज सिंह पुत्र सुरजन सिंह, बलदेव सिंह पुत्र जसवंत सिंह, निशान सिंह पुत्र सरदूल सिंह के अलावा दो अन्य लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और हमला करके उसे घायल कर दिया। सरवन सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। एएसआई करनैल सिंह ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें