Move to Jagran APP

AAP के बड़े नेता ने अपने जन्मदिन पर नाराज अलका को मनाया, सभी वाट्सऐप ग्रुप से भी जुड़ीं

शनिवार से चांदनी चौक लोकसभा सीट से AAP प्रत्याशी पंकज गुप्ता के लिए वोट मांगेंगी। AAP से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था। अलका उनको शुभकामनाएं देने पहुंची थीं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 09:40 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 12:45 AM (IST)
AAP के बड़े नेता ने अपने जन्मदिन पर नाराज अलका को मनाया, सभी वाट्सऐप ग्रुप से भी जुड़ीं
AAP के बड़े नेता ने अपने जन्मदिन पर नाराज अलका को मनाया, सभी वाट्सऐप ग्रुप से भी जुड़ीं

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (AAP) से नाराज चल रहीं चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा के गिले शिकवे दूरकर पार्टी ने उन्हें मना लिया है। अलका लांबा को AAP के सभी वाट्सएप ग्रुप में भी जोड़ लिया गया है। अब वह शनिवार से चांदनी चौक लोकसभा सीट से AAP प्रत्याशी पंकज गुप्ता के लिए वोट मांगेंगी।

loksabha election banner

दरअसल, AAP से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था। अलका उनको शुभकामनाएं देने पहुंची थीं। इसी दौरान गिले शिकवे दूर हुए। इससे पहले शुक्रवार को ही अलका ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

ट्विटर पर उनसे पूछा गया था कि मैडम AAP चुनाव लड़ रही हैं क्या? जवाब में अलका ने लिखा कि नहीं, निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ रही हूं। बाकी पार्टी का पार्टी ही जाने।

इस ट्वीट पर उनसे दावेदारी करने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि दावेदारी करने और शर्त रखने में अंतर है। मेरी कोई शर्त नहीं है, लेकिन मैं चुनाव लड़ना चाहती हूं। एक जनप्रतिनिधि के तौर पर जैसे विधानसभा में लोगों की आवाज बन कर बोलती रही, ठीक वैसे ही लोकसभा में भी जनता की आवाज बन कर बोलूं। यह मेरी दिली इच्छा है।

उनके इस ट्वीट से माना जा रहा था कि वह आने वाले दिनों में कुछ धमाका कर सकती हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने भी संजय सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.