टोली यात्रा हरिद्वार रवाना
देहरादून पहुंची शिवाई ब्रह्म टोली ने शुक्रवार को हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। टोली यात्रा में देवी चंडी के मायके से 22 गांवों के लोग शामिल हैं। जिलासू मां चंडिका शिव-शक्ति मंदिर चमोली से 20 साल बाद भ्रमण पर निकली शिवाई ब्रह्म टोली ने 17 अप्रैल को राजधानी में प्रवेश किया।
देहरादून। देहरादून पहुंची शिवाई ब्रह्म टोली ने शुक्रवार को हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। टोली यात्रा में देवी चंडी के मायके से 22 गांवों के लोग शामिल हैं। जिलासू मां चंडिका शिव-शक्ति मंदिर चमोली से 20 साल बाद भ्रमण पर निकली शिवाई ब्रह्म टोली ने 17 अप्रैल को राजधानी में प्रवेश किया।
शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी शूर सिंह चौहान के आवास से डोली ने हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। यहां से डोली बारह शक्ति दर्शन के लिए उत्तरकाशी पहुंचेगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर