सद्मार्ग पर चलकर ही भगवान की प्राप्ति संभव
प्राचीन मंदिर नक्का कुआं में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के चौथे दिन व्यास पंडित विनोद शास्त्री ने कहा कि सद्मार्ग पर चलकर भगवान की प्राप्ति तथा मन को संतुष्टि होती है।
गढ़मुक्तेश्वर। प्राचीन मंदिर नक्का कुआं में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के चौथे दिन व्यास पंडित विनोद शास्त्री ने कहा कि सद्मार्ग पर चलकर भगवान की प्राप्ति तथा मन को संतुष्टि होती है।
कथा व्यास पंडित विनोद शास्त्री ने कहा कि भगवान की प्राप्ति सरल तरीके से की जा सकती है। कथा का श्रवण भक्ति व श्रद्धा के साथ करते हैं तो सारे पाप व दुखों से मुक्ति मिलने पर श्री हरि चरण कमल प्राप्त होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि एक जीव भगवान की भक्ति में लीन था तभी गजराज अपने बच्चों के साथ जल क्रीड़ा कर रहे थे। उसी समय जल के अंदर से एक मगरमच्छ निकला और गजराज का पैर पकड़ कर खींच लिया। गजराज ने भगवान को याद किया तो भगवान ने अपने भगत की पुकार सुनकर प्रकट हुए और गज को मगर से बचा लिया। भगवान अवतार की झांकी के साथ श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर अमित यादव, लोकेश चौहान, रेणुका चौधरी, आचार्या सतीश दत्त शर्मा, डा. मूलचंद दीक्षित मेहंत महेश गिरी दिनेश चंद गहतोड़ी, भारत भूषण शर्मा, शीला शर्मा, अशोक शर्मा, पंडित मनु शर्मा, पंडित सुरेश कुमार मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर