तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वैष्णो देवी दरबार
नवरात्रों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से तीन लाख से अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे।
By Edited By: Published: Mon, 02 Apr 2012 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 02 Apr 2012 12:55 PM (IST)
जम्मू। नवरात्रों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से तीन लाख से अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे।
तीर्थस्थल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार नवरात्रों में हर रोज औसतन 30 हजार लोगों ने पवित्र गुफा में वैष्णो देवी के दर्शन किए।
पिछले साल राज्य के रियासी जिले में त्रिकूटा पहाडि़यों पर स्थित गुफा में रिकॉर्ड एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। 2010 के मुकाबले यह संख्या 12.5 लाख अधिक थी जब 87 लाख 49 हजार 326 तीर्थयात्रियों ने मां के दर्शन किए थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें