गंगा एक्शन परिवार ने चलाया सफाई अभियान
गंगा एक्शन परिवार के नेतृत्व में गुरुवार को अरैल तट व संगम क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कई देशों के गंगा प्रेमी व अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी व सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर भी मौजूद रहीं। सुनीता कपूर ने संगम में डुबकी भी लगायी।
इलाहाबाद। गंगा एक्शन परिवार के नेतृत्व में गुरुवार को अरैल तट व संगम क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कई देशों के गंगा प्रेमी व अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी व सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर भी मौजूद रहीं। सुनीता कपूर ने संगम में डुबकी भी लगायी। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी के नेतृत्व में लगभग तीन सौ देशी-विदेशी गंगा भक्तों की टोली अरैल तट पर पहुंची। टोली में सुनीता कपूर भी शामिल थीं। लगभग आधे घंटे तक तट पर कचरे की सफाई के बाद नावों में सवार होकर सभी संगम के लिए रवाना हो गए। गंगा एक्शन परिवार के 6-टी कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में प्र्रेम बाबा, स्वामी परमद्वैति, साध्वी भगवती, साध्वी आदित्यानंदा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। परमार्थ के प्रवक्ता राममहेश मिश्र ने बताया कि सुनीता कपूर ने मुनि जी के साथ गंगा सफाई अभियान समेत अन्य मुद्दों पर बात की और सहयोग देने की पेशकश की।
अरैल में रामदेव सिखाएंगे योग-
अरैल घाट पर गंगा एक्शन परिवार परमार्थ निकेतन की ओर से आयोजित शिविर में शुक्त्रवार को बाबा रामदेव योग की शिक्षा देंगे। बाबा रामदेव परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि जी के आमंत्रण पर पहली बार अरैल क्षेत्र पहुंच रहे हैं। शिविर में 55 देशों के योग प्रेमी शामिल होंगे। इस मौके पर कार्ष्णी पीठाधीश्वर स्वामी गुरुशरणानंद सहित कई आध्यात्मिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।
राजेश्वरानंद बहाएंगे ज्ञान गंगा-
परमार्थ निकेतन के सेक्टर-9 स्थित श्री दैवी संपद मंडल के शिविर में शुक्त्रवार से वृंदावन के स्वामी राजेश्र्र्वरानंद सरस्वती श्रीरामचरित मानस की ज्ञान गंगा का भक्तों को श्रवण कराएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर